जोधपुर  में गैंगवार, फायरिंग, एनसीआर गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार

0
206
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

दयाल सिंह सांखला ब्यूरो चीफ

जोधपुर। स्टेडियम सिनेमा इलाके में गैंगवार के चलते हुई फायरिंग के मामले में जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनसीआर गैंग के तीनों आरोपियों मोहित, आकाश और दुष्यंत को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने बताया

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि फायरिंग की इस घटना को गंभीरता से लिया गया। तकनीकी सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विशेष टीमों ने आरोपियों को तलाश कर दबोचा। पकड़े गए तीनों आरोपी बदमाश प्रवृत्ति के हैं। पुलिस ने इनकी हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इनके खिलाफ बीएनएस 111 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

एनसीआर और टांटीया गैंग में हुआ विवाद

दरअसल, स्टेडियम सिनेमा के पास एनसीआर गैंग और टांटिया गैंग के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि टांटिया गैंग ने राजीनामा करने के लिए एनसीआर गैंग को बुलाया था। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई और हमले की कोशिश हुई। इस बीच, एनसीआर गैंग के तीनों आरोपियों ने फायरिंग कर दी। उन पर तीन राउंड फायर करने के आरोप हैं।

फायरिंग करने से मची सनसनी

फायरिंग की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। टांटिया गैंग के सदस्य अपनी जान बचाने के लिए पास की पुलिस चौकी तक भागे।

गैंगवार पर सख्त कार्रवाई की तैयारी
पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने कहा कि शहर में इस तरह की गैंगवार की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बदमाशों पर सख्त कार्रवाई कर गैंगवार पर पूरी तरह लगाम लगाई जाए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here