पीसांगन के नागेलाव के समीप जीरा व्यौपारी से 7 लाख रुपये की लूट का 2 हजार रुपये का ईनामी आरोपित इकबाल उर्फ बाला पुलिस गिरफ़्त में।
ब्यावर पुलिस ने भी बाला पर कर रखा है 5 हजार रुपये का इनाम घोषित…..
पुलिस आरोपित को आज करेंगी न्यायालय में पेश……
ओम प्रकाश चौधरी की रिपोर्ट
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पीसांगन। जिला स्पेशल टीम व पीसांगन पुलिस ने पीसांगन के नागेलाव के समीप गत 8 अगस्त को जीरा व्यापारी से पिस्तौल की नोंक पर 7 लाख रुपये की लूट करने के मामले में फरार चल रहे ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के नीमगढ़ निवासी 2 हजार रुपये के ईनामी आरोपित इकबाल उर्फ बाला काठात को पुलिस ने जयपुर से गिरफ़्त में लिया है। पुलिस आरोपित को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगीं। आरोपित ब्यावर सदर व सिटी थाना पुलिस के अलावा अजमेर के रामगंज पुलिस का भी वांछित हैं। ब्यावर सिटी पुलिस ने आरोपित पर हत्या के मामले में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के मुताबिक गत 8 अगस्त को आनंदपुर कालू निवासी गोपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे आरोप लगाते हुए बताया कि वह पिकअप से अपने चालक के साथ जयपुर मंडी में जीरा बेचकर जीरे की बिक्री पेटे उसे प्राप्त रकम 7 लाख रुपये लेकर पुनः आनंदपुर कालू लौट रहा था। इसी दौरान नागेलाव से आगे शिवपुरा करनोस के मध्य एक बिना नंबरी कार के चालक ने उनकी पिकअप के आगे अपनी कार को लगाकर उनकी पिकअप को रोक लिया। पिकअप को रोकने के बाद कार में सवार 4 नकाबपोश बदमाश कार से उतरे जिन्होंने उतरते ही पिस्तौल दिखाकर उनसे 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि पीड़ित गोपाल सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि पीड़ित की गाड़ी का पीछा एक बिना नंबरी स्विफ्ट कार कर रही थी। वारदात के उपरांत कार नागेलाव,अलीपुरा,गोला,नया बाड़िया होते हुए श्री सीमेंट ब्यावर की ओर जाती हुई नजर आई। जांच में पुलिस को टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में कार के असली नंबर मिल गए। इस पर वाहन मालिक से पूछताछ में बदमाशों की पहचान हुई।
तीन आरोपित हामिद काठात,फिरोज उर्फ फरहू और सिकंदर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मामले में पहले से ही तीन आरोपित हामिद काठात,फिरोज उर्फ फरहू और सिकंदर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि चौथा आरोपित इकबाल उर्फ बाला काठात फरार चल रहा था। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के मुताबिक ब्यावर सिटी पुलिस ने हत्या के मामले में बाला पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। वही रामगंज थाने में भी इकबाल उर्फ बाला काठात आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था। जिसे जयपुर के सिधी कैंप इलाके से जब वह कार में छिप कर फरारी काट रहा था। तब उसे मुखबिर की इत्तला पर जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने जयपुर से डिटेन कर पीसांगन पुलिस के सुपुर्द किया। पीसांगन पुलिस आज इकबाल को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेते हुए। इकबाल के द्वारा फरारी के दौरान व फरारी से पूर्व अन्य मामलों में संलिप्तता की पड़ताल करेंगी। कार्रवाई करने वाली टीम में पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के अलावा हैड कांस्टेबल गणेशराम सामरिया,कांस्टेबल प्रकाश जाखड़,राजेंद्र थांकण,कुशाल पचार,अशोक विश्नोई,जिला स्पेशल टीम के डीएसटी प्रभारी शंकरसिंह रावत,हैड कांस्टेबल रणजीत,सीताराम कसाणा,कांस्टेबल रामनिवास,मुकेश टाडी,संतराम,गजेंद्र,जितेंद्र,मनोजसिह,आजादसिंह व साईबर सेल के कांस्टेबल प्रवीण कुमार शामिल थे।










































