Home crime हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

जंगल-पहाड़ पार कर पुलिस ने दबोचा, इनाम था 40 हजार

बयाना। सवा साल पहले हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में बयाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करौली जिले के मोडान का पुरा तिघरिया निवासी और 40 हजार के इनामी कुख्यात आरोपी हेतराम उर्फ हेतन को पुलिस ने सूरौठ थाना क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी इलाके से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, फायरिंग की धमकी दी और पुलिस पर पथराव किया, लेकिन सीओ कार्यालय बयाना में तैनात जवान नीरज शर्मा और हरीओम ने जान की परवाह किए बिना उसे दबोच लिया। बयाना सीओ के नेतृत्व में टीम डेढ़ महीने से उसकी तलाश में लगी थी। तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर उसे ट्रैक कर नांगल दुर्गसी के जंगल में घेराबंदी की गई। आरोपी को पकड़ने के लिए सदर थाना एसएचओ कृष्णवीर सिंह ने अतिरिक्त जाब्ते के साथ मौके पर मोर्चा संभाला।

ये है पूरा मामला… सीओ कृष्णराज ने बताया कि 5 मार्च 2024 को अपनी कार से बारात में आए करौली के बल्लूपुरा निवासी दौलत सिंह का पुरानी रंजिश के चलते बयाना के पीलूपुरा स्मारक स्थल से अपहरण कर लिया गया था। दौलत सिंह बारात को छोडने के बाद बयाना के गांव कारबारी स्थित अपनी बहन विमलेश के यहां मिलने आया था। जहां से वापस लौटते समय आरोपियों ने आंखों पर पट्टी बांध कर दौलत को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई थी। बाद में शव को हिंडौन रेलवे ओवरब्रिज के पास फेंका गया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version