गृह क्लेश में पति-पत्नी ने खाया जहर, दोनों की मौत

0
70
- Advertisement -

गृह क्लेश में पति-पत्नी ने खाया जहर, दोनों की मौत, बच्चे रोने लगे तो पड़ौसियों को घटना का पता लगा, 5 बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में गृह क्लेश के चलते पति पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में भरतपुर के आरबीएम अस्पताल लाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने सुबह दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
महेंद्र कुमार निवासी माडापुरा गांवने बताया कि मेरा छोटा भाई सुरेंद्र (36) पत्नी पत्नी रीना (33) के साथ हमारे घर के पास ही अलग रहता था। कल शाम करीब 6 बजे दोनों में किसी बात के चलते झगड़ा हुआ। इस दौरान उनके बच्चे भी घर पर थे। दोनों ने झगड़े में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे दोनों को उल्टियां होना लगी। जब बच्चों ने देखा की दोनों को उल्टियां हो रही हैं तो, वह शोर मचाने लगे। जिसके बाद पड़ौसी सुरेंद्र के घर पहुंचे। तब दोनों ने पड़ौसियों को बताया कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है।
जिसके बाद पड़ौसियों ने महेंद्र को घटना की सूचना दी। महेंद्र और पड़ौसी दोनों को लेकर रुदावल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से दोनों को भरतपुर आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। जहां को मृत घोषित कर दिया गया। आज सुबह दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
महेंद्र ने बताया कि सुरेंद्र और रीना के पांच बच्चे हैं। जिसमें सबसे बड़ी बेटी शिवन्या (8), कीर्ति (6), गुड़िया (4) गोलू (3), मोनू (1) साल है। पांचों बच्चे घर पर हैं। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। सुरेंद्र चिनाई का काम करता था। सुरेंद्र और रीना में आये दिन झगड़ा हुआ करता था। दोनों की शादी 18 साल पहले हुई थी।
रुदावल थाने के सहायक उप निरीक्षक मुंशी लाल ने बताया कि सूचना मिली थी की मादापुरा के दंपत्ति ने जहर खाकर आत्महत्या की है। जिनके शव आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखे हुए हैं। मृतक सुरेंद्र पुत्र सुरेंद्र सिंह और रीना कुमारी पति सुरेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। दोनों में गृह क्लेश के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here