लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर। जिले की गढ़ीबाजना थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टे बरामद किए हैं। दोनों आरोपी पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमले के मामले में भी वांछित थे।
विशेष अभियान के तहत कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को यह कार्रवाई की गई।
-
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।
-
आरोपियों की पहचान देवाराम उर्फ देवा (20) पुत्र विनोद और अर्जुन सिंह (23) पुत्र रामदास, निवासी कछपुरा थाना बाड़ी, के रूप में हुई।
-
तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो अवैध देशी कट्टे बरामद किए गए।
पुलिस पार्टी पर हमला मामले में भी वांछित
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर थाना गढ़ीबाजना में प्रकरण संख्या 63/25 दर्ज है। इसमें बीते दिनों पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने का मामला भी शामिल है।
जांच जारी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










































