लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लुधियाना में दिल दहला देने वाला हत्याकांड
हत्या के आरोपी दोस्त और उसकी पत्नी गिरफ्तार
इंजीनियर की बेरहमी से हत्या, शव के टुकड़े कर सफेद ड्रम में छिपाया, दो आरोपी गिरफ्तार
पंजाब के लुधियाना से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। यहां एक युवक, जो पेशे से इंजीनियर था, उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव के आरी से छह टुकड़े किए और उन्हें एक सफेद प्लास्टिक ड्रम में भर कर खाली प्लाट में फेंक दिया। बदबू फैलने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ड्रम को खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। ड्रम के भीतर युवक का सिर और धड़ का हिस्सा मिला, जबकि आधा शरीर आरोपियों ने जलाकर नष्ट कर दिया था, ताकि पहचान मिटाई जा सके। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह हत्या बेहद योजनाबद्ध तरीके से की गई थी।
दो दिन पहले ही आया था मृतक
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक मुंबई में एक निजी कंपनी में प्रिंटिंग प्रेस पर डिजाइनर के तौर पर काम करता था और वह महज दो दिन पहले ही अपने घर लौटा था। घर आने के कुछ ही समय बाद उसके साथ यह खौफनाक वारदात हो गई।

मृतक की पहचान दविंदर के रूप में हुई है
पुलिस ने मृतक की पहचान लुधियाना भारती कॉलोनी निवासी दविंद्र के रूप में की है। हत्या का आरोपी शमशेर है जो कारपेंटर का काम करता है और देवेंदर का अच्छा दोस्त बताया जाता है । इनके बीच पैसे का कोई लेनदेन बताया जा रहा है, जिसको लेकर उनके बीच पहले भी विवाद हुआ था। दविंदर की हत्या से पूर्व आरोपी और उसकी पत्नी ने उसे नशे का इंजेक्शन लगाया, फिर लकड़ी काटने की आरी से शव के 6 टुकड़े किए और उन्हें एक सफेद ड्रम में बंद कर खाली प्लॉट में फेंक दिया। कुछ टुकड़े नष्ट भी कर दिए जो अभी तक पुलिस को नहीं मिले हैं ।पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है ।हत्या के कारणों का जल्द ही खुलासा होगा।
पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही हत्या के पीछे की असली वजह का खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे निजी रंजिश थी या किसी गहरी साजिश को अंजाम दिया गया। इस वारदात ने न सिर्फ लुधियाना बल्कि पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।
इलाके में दहशत का माहौल है और हर कोई यही सवाल कर रहा है—
आखिर एक पढ़े-लिखे इंजीनियर को इतनी बेरहमी से मौत के घाट क्यों उतारा गया?
और क्या गिरफ्तार आरोपी ही इस खौफनाक कहानी के आखिरी किरदार हैं, या अभी और नाम सामने आने बाकी हैं?