लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सांभर झील:- रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में दो साल से फरार चल रहे स्थायी वारण्टी को सांभर पुलिस ने गिरफ्तार किया। सांभर थानाधिकारी राजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित टीमों द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर फरार टॉप-10 स्थायी वारण्टी सागर फोगाट पुत्र सुवालाल निवासी भोजपुरा खुर्द तहसील किशनगढ रेनवाल को जयपुर शहर से डिटने कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार शुदा आरोपी से गहनता से अनुसंधान जारी है। यह कार्यवाही सांभर थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम सांभर के हैड कांस्टेबल कालूराम, फुलेरा कांस्टेबल महावीर, मोखमपुरा कांस्टेबल मनमोहन के सहयोग से की गई।
