Home crime पुलिस ने सात साल से फरार 1 स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सात साल से फरार 1 स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतम शर्मा
राजसमन्द।

 
चेक अनादर के मामले में फरार था आरोपी, जेल भेजा।

राजसमंद जिले के केलवाड़ा थाना पुलिस ने एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन में फरार, भगोड़े ,स्थायी वारंटी एव वांछित अपराधियो की धरपकड़ पकड़ के विशेष अभियान के तहत एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विशाल गवारिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है ऐसे में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।

एएसआई रोशन लाल रेगर ने बताया कि अभियान के दौरान 7 साल से फरार स्थाई वारंटी कैलाश पालीवाल को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि आरोपी चेक अनादर के मामले में 7साल से फरार था जिन्हें मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा
वहीं उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।इस कार्रवाई में एएसआई रोशनलाल रेगर, कांस्टेबल महिपाल, कास्टेबल सुनील, जितेंद्र व महेंद्र कुमार की विशेष भूमिका रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version