लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। (शिव शंकर छिपा)— राजधानी जयपुर की ईस्ट पुलिस ने चोरी ,गुमशुदा और लूटे गए मोबाइल फोन की तलाश को लेकर विशेष अभियान छेड़ दिया है । शहर के ईस्ट जिले के विभिन्न थाना इलाकों से गुमशुदा हुए 762 मोबाइल फोन पुलिस ने तलाश कर उन्हें असली मालिकों के सुपुर्द किए है । गुरूवार को जयपुर ईस्ट कार्यालय में डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने 205 फोन परिवादियों को सौंपे । इस मौके पर अपने गुमशुदा मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद परिवादियों के चेहरे पर खुशी दौड़ गई । डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया कि ईस्ट जिले के विभिन्न थाना इलाकों से गुमशुदा मोबाइल फोन तलाशने के लिए विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई है । सीईआईआर पोर्टल के जरिए पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए । करीब 557 मोबाइल फोन पुलिस की ओर से उनके असली मालिकों तक पहुंचाए गए है । शेष अन्य मोबाइल फोन भी उनके मालिकों को सौंपे जा रहे है । बरामद किए गए मोबाइल फोनों की कीमत करीब 2 करोड़ रूपए है ।






















































