चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

0
95
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र की बनेठा पुलिस ने मंदिर मे चोरी किए जाने के दर्ज मामले मे कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बनेठा थाना प्रभारी राम गिलास गुर्जर ने बताया कि 13 जनवरी को खैराडी महोदव मन्दिर फतेहगंज उर्फ परासिया में मंदिर की झालर एवं घण्टी, दो ताम्बे के कलश तथा कमरे मे रखा हुआ चुग्गा (अनाज) चोरी होने का मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद थानाधिकारी राम गिलाश गुर्जर के नेतृत्व में टीम गठित कर नेहनु लाल हैड कांस्टेबल, परसराम सहित टीम गठित की गई जिस पर टीम द्वारा जांच करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी विनोद उर्फ जीतू पुत्र रमेश चन्द गुर्जर उम्र 22 साल निवासी बनेठा को डिटेन कर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी से चोरी किए गए एक कट्टा अनाज (चुग्गा) को बरामद किया है। थाना पुलिस द्वारा आरोपी से शेष माल की बरामदगी के प्रयास जारी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here