Home crime बिहारी जी मंदिर के पूर्व पुजारी और उसका भाई गिरफ्तार

बिहारी जी मंदिर के पूर्व पुजारी और उसका भाई गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 पुजारी के भाई द्वारा बनाई गई कमेटी की भी होगी जांच, दान के बारे में भी पता लगाया जाएगा
भरतपुर। के मथुरा गेट थाना पुलिस ने बिहारी जी मंदिर के पूर्व पुजारी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। 23 मई को बिहारी जी मंदिर परिसर का वीडियो सामने आया था। जिसमें मंदिर कुछ लोग फूहड़ गानों पर अश्लील तरीके से डांस कर रहे थे। पुजारी के छोटे भाई भी वीडियो में डांस करते हुए दिखाई दे रहा था। वहीं पास में पुजारी भी खड़ा हुआ था।
थाना अधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि 23 मई को एक वीडियो सामने आया था। जिसमें कुछ लोग मंदिर परिसर में फूहड़ गानों पर अश्लील तरीके से डांस कर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद देवस्थान विभाग ने इस मामले में FIR दर्ज करवाई थी। वीडियो की जांच करने पर मंदिर के पुजारी मनोज भारद्वाज और उसके भाई कृष्ण माधव की पहचान कर ली थी। जिसके बाद आज दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि बिहारी जी मंदिर के पूर्व पुजारी मनोज भारद्वाज के भाई ने मंदिर के नाम से एक समिति बनाई हुई थी। उसकी भी जांच की जाएगी। साथ ही यह पता किया जाएगा कि, वह कब रजिस्टर्ड की गई थी। किसने दान किया और वह दान कहां गया। फिलहाल पूर्व पुजारी और उसके भाई का मेडिकल करवाया गया है। आगे मामले की जांच की जा रही है। बाकी लोगों की शिनाख्त कर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version