लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
शाहबाद बारां से आदर्श भार्गव की रिपोर्ट
शाहबाद बारां। कस्बाथाना थाना क्षेत्र के भोयल गांव में हत्या के मामले में कस्बाथाना पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना अधिकारी चंद्रभान सिंह ने बताया की एसपी राजकुमार चौधरी व डिप्टी रिछपाल मीणा के निर्देशन में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 30 दिसंबर 2024 को रात्रि में भोयल गांव में नारायण पुत्र अर्जन जाति किराड निवासी भोयल में ताप रहे थे इस दौरान कहा सुनी में आरोपी राजकुमार पुत्र गलाबचंद निवासी भोयल शराब के नशे में था जिसने कहा सुनी लड़ाई झगड़े में नारायण पर वार किया और नारायण की मौत हो गई। थाना अधिकारी ने बताया की मेघराज पुत्र अर्जुनलाल जाति किराड उम्र 55 साल निवासी भोयल थाना कस्बाथाना जिला बारां (राज०) ने एक हस्तलिखित रिपोर्ट पेश कि—
यह था पूरा मामला
30. दिसंबर.2024 को रात्री 8.30 पीएम की बात है हम हमारे गांव मे हमारे मकान के सामने धुनी चलाकर ताप रहे थे तो वहां पर हमारे गाव का राजकुमार पुत्र गलाबचन्द जाति किराड निवासी भोयल शराब के नशे मे आया व आते ही मेरे भाई नारायण से कहने लगा कि तेरे लड़के शराब पीकर सहराना बस्ती मे जाते है तो मेरे भाई नारायण ने कहा कि मेरे बच्चो को समझा दुगा इतने मे ही राजकुमार अपने मोबाईल से अन्य को फोन लगाकर बात करने लग गया उसके बाद बाद राजकुमार ने मेरे भाई नारायण के गले को पकड लिया तो मैने व मेरे पोते अनिल मेहता ने बीच बचाव करने लगे तो राजकुमार के कलाई पर लोहे का कडा पहन रखा था जो काफी वजनी था जिसकी नारायण के सिर पर 2-4 बार कढे से मार दी व हमने छुडाया तो मेरा भाई नारायण नीचे गिर गया उसी समय वहां पर राजकुमार का पिता गुलाब आया जिसके हाथ मे लाठी थी फिर राजकुमार व उसका पिता वहां से चले गये मैने मेरे भाई को उठाया तो बेहोशी हालत मे था उस वक्त वहां पर धुनी ताप रहे बृजेश पुत्र भैरोलाल किराड व जानकी लाल पुत्र गब्बु किराड भी मौजुद थे उसके बाद हम भाई नारायण को लेकर शाहाबाद अस्पताल लाये तो डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया मेरे भाई कि मृत्यु राजकुमार के द्वारा मारपीट करने से हुई है ।मृतक नारायण की लाश का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाकर मृतक नारायण की लाश को परिजनो के सिपुर्द की गई मौके पर पुलिस पहुँची आरोपी मौके से फ़रार हो गया मौके पर एफएसएल टीम , डीएसटी एंव फ़ोरेंसिक के निर्देशन में घटनास्थल की बारीकी से जाँच की आरोपी राजकुमार पुत्र गुलाब उम्र 31 साल जाति किराड निवासी भोयल को पुलिस टीम ने शुक्रवार रात को भोयल नदी में डिटेन कर गिरफ्तार किया है। साथ ही शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस की इस टीम का रहा विशेष प्रयास
थानाधिकारी चंद्रभान सिंह, हैड कॉन्स्टेबल विजय सिंह , सत्येंद्र सिंह हैड कांस्टेबल डीएसटी टीम प्रभारी, मनीष हैड कांस्टेबल डीएसटी, जयराम कॉन्स्टेबल, डब्बू कॉन्स्टेबल, चंदन सिंह कांस्टेबल, भंवराराम, लाखनसिंह , हरिराम, तेजसिंह, महेंद्र सिंह टीम में मौजूद रहे है।
