लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में 4 दिन पहले श्याम नगर थाना पुलिस एक बदमाश को पकड़ने गई थी। पुलिसकर्मी से दो स्थानीय बदमाशों ने न केवल झगड़ा किया बल्कि सार्वजनिक रूप से उसके साथ गाली गलौज भी की, मारपीट कर दी ,गाड़ियों पर जमकर मुक्के बरसाए ,हेलमेट बरसाए और उछल-उछलकर पूरी गुंडागर्दी,1 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ । जाहिर सी बात है कि इस वीडियो को लेकर बदमाशों के खिलाफ लोगों में आक्रोश था। वहीं इस बात को लेकर नाराजगी भी थी कि जब राजधानी जयपुर में बदमाश लोग पुलिसकर्मियों के साथ इस तरह का बर्ताव करेंगे ,तो फिर आम आदमी का क्या होगा ? लेकिन पुलिस ने मंगलवार को दोनों बदमाशों को पकड़कर उसी जगह पर उनकी परेड निकाली तो, इस लोगों ने पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे में लगाए। थानाधिकारी राकेश खयालिया ने बताया कि रविवार को श्याम नगर थाना पुलिस ने पुराना विद्याधर नगर इलाके से एक मामले में वांटेड गौरव को गिरफ्तार किया था। उसे छुड़ाने के लिए किशन बाग कच्ची बस्ती निवासी राहुल राय और विजय कुमार राय ने सड़क पर पुलिस की गाड़ी रुकवा ली और झगड़ा करते हुए हेड कांस्टेबल शहजाद अली की वर्दी फाड़ दी । इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की गली-गज की । गाड़ी पर खूब मुक्के बरसाए । बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया । पुलिसकर्मी की रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है। दरअसल इस वीडियो के बाद में जिस तरह की पुलिस की किरकिरी हुई थी । लेकिन जब पुलिस ने इन दोनों बदमाशों को पकड़कर परेड निकाली तो लोग पुलिस की जय जयकार करने लगे। लोग आज भी पुलिस के अच्छे कार्यों के साथ है और लोग चाहते भी है कि पुलिस बदमाशों के साथ सख्ती बरते जिससे कि बदमाश अपराध करना कम करें।










































