विवाहित को अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आत्महत्या करने को मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार

0
224
- Advertisement -

 

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क

समदड़ी बालोतरा से प्रेम सोनी की रिपोर्ट

समदड़ी । सिवाना थाना क्षेत्र के इंद्राणा गांव निवासी विवाहित महिला को अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करने की एक व्यक्ति द्वारा धमकी देने पर विवाहित महिला द्वारा मानसिक  प्रताड़ित होकर  आत्महत्या कर ली। वहीं हरिशंकर आईपीएस पुलिस अधीक्षक बालोतरा नें बताया कि जिले में वांछित अपराधियों घरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा निर्देशानुसार गोपाल सिंह भाटी आईपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं नीरज शर्मा वर्ताधिकारी सिवाना के सुपरविजन में सिवाना थाना अधिकारी दिनेश डांगी के नेतृत्व में थाना सिवाना क्षेत्र में घटित गंभीर अपराध पर त्वरीत कार्यवाही करते हुए घठित पुलिस टीमों द्वारा विवाहिता को परेशान करने वाले आरोपी सुभाष सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । वही  12/फरवरी/2025 को प्रार्थी गेबसिंह ने एक लिखित रिपोर्ट थाने में पेश की और बताया कि उसकी पुत्री को सुभाष सिंह द्वारा पिछले तीन माह से ब्लैकमेल किया जा रहा था और जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी। वही तीन माह पुर्व रात्रि में सुभाष सिंह ने उसकी पुत्री के घर में प्रवेश कर कुल्हाड़ी से डराया, धमकाया और लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था।  आरोपी ने हत्या करने की धमकी भी दी जिससे आहत होकर उसकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली । मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टीमों का गठन कर सुभाष सिंह को जोधपुर से गिरफ्तार किया ।  वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए विवाहिता का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया और आगे दी रिपोर्ट अनुसार अनुसंधान शुरू किया गया।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here