एसीबी ने डॉ. दीपक अग्रवाल को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

0
323
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
ओमप्रकाश सैनी की रिपोर्ट
जयपुर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक दीपक अग्रवाल को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारियों से मासिक बंधी वसूल रहा था और विरोध करने पर ट्रांसफर की धमकी देता था।

*राजनीतिक रसूख से मिला पद*

करीब एक साल पहले धोद के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी दीपक अग्रवाल ने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर सीकर में पद विरुद्ध संयुक्त निदेशक के पद पर ज्वाइन किया था। तब से वह लगातार विभाग के कर्मचारियों से अवैध वसूली कर रहा था।

*ऐसे करता था वसूली*

आरोपी फील्ड ड्यूटी पर गए कर्मचारियों को अनुपस्थित दिखाकर कारण बताओ नोटिस जारी करता और वेतन रोक लेता था। फिर वेतन जारी करने के नाम पर पैसों की डिमांड करता। विरोध करने वालों को ट्रांसफर की धमकी देता था। अब तक 100 से अधिक कर्मचारियों से इस तरह वसूली कर चुका है।

*25 कर्मचारियों का करवाया ट्रांसफर*

हाल ही में आरोपी ने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर सीकर में कार्यरत 25 कर्मचारियों का सीमावर्ती इलाकों में ट्रांसफर करवा दिया था। इससे परेशान एक कर्मचारी ने एसीबी में शिकायत की। आरोपी ने शिकायतकर्ता से 5 महीने की बंधी के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग की थी।

*कैसे हुआ ट्रैप*

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर आज कल्याण कॉलेज के सामने सुख सागर अपार्टमेंट की पार्किंग में 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते आरोपी को पकड़ा। फिलहाल एसीबी टीम उद्योग नगर थाने में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here