80 अभियोग दर्ज — अवैध शराब व ओवररेट दुकानों पर कसी लगाम

0
56
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 

भीलवाड़ा । (विनोद सेन)
राजस्थान आबकारी आयुक्त उदयपुर के निर्देशानुसार भीलवाड़ा जिले में 1 से 21 अगस्त 2025 तक चलाए गए विशेष अभियान में आबकारी विभाग ने अवैध शराब माफिया और ओवररेट वसूली करने वाली दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

कुल 80 अभियोग दर्ज

अभियान के दौरान विभाग ने:

  • 12 महत्वपूर्ण,

  • 42 साधारण,

  • 10 एम.आर.पी. उल्लंघन,

  • 01 टाइमिंग उल्लंघन,

  • 15 अन्य (बी.एल.सी.)

मिलाकर कुल 80 अभियोग दर्ज किए।

वृत्त स्तरीय कार्रवाई

जिला आबकारी अधिकारी गौरव मणि जौहरी ने बताया कि विभिन्न वृत्तों (आसीन्द, भीलवाड़ा, गंगापुर, माण्डलगढ़, शाहपुरा) में:

  • 04 महत्वपूर्ण, 21 साधारण, 10 एम.आर.पी., 01 टाइमिंग, 15 अन्य अभियोग दर्ज

  • 496 पव्वे देशी शराब, 56 बीयर बोतल, 28 बीयर केन, 180 लीटर हथकढ़ शराब जब्त

  • 50 लीटर उत्तेजित वॉश नष्ट

  • 13 अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश

थाना स्तरीय कार्रवाई

भीलवाड़ा, शाहपुरा, गुलाबपुरा और माण्डलगढ़ आबकारी थानों में:

  • 08 महत्वपूर्ण, 21 साधारण अभियोग दर्ज

  • 1009 पव्वे देशी शराब, 10 पव्वे अंग्रेजी शराब, 14 बीयर बोतल, 215 लीटर हथकढ़ शराब06 बोतल वॉश जब्त

  • 7550 लीटर उत्तेजित वॉश नष्ट

  • 17 भट्टियां ध्वस्त की गईं

  • 17 अभियुक्त गिरफ्तार

इस दौरान शाहपुरा, गुलाबपुरा और माण्डलगढ़ थानों में 4 अति महत्वपूर्ण सुलगती भट्टी के अभियोग दर्ज कर उपकरण जब्त किए गए।

आगे भी जारी रहेगी सख्ती

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान संतोषजनक रहा है और अवैध मदिरा के विरुद्ध आगे भी कड़ी व निरोधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here