शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी सुभाष गोयल गिरफ्तार

0
100
- Advertisement -

जयपुर । शादी का झांसा देकर प्यार के जाल में फंसाया फिर 30 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार किया। पीड़िता महिला ने बजाज नगर थाने में आरोपी सुभाष गोयल के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुभाष गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का भी मेडकिल कराया जा रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि यह घटना माया देवी अस्तपताल के पास की है। आरोपी बलात्कार का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। साथ में किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देता था। आखिरकार पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here