प्रेम प्रसंग में टीआई ने महिला एसआई को गोली मारी,खुद को भी उड़ाया

0
368
- Advertisement -

इंदौर। खबर मध्य प्रदेश के इंदौर से हैं जहां प्रेम प्रसंग के चलते भोपाल के हिल्स थाने में पदस्थ टीआई हाकम सिंह पवार ने इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उन्होंने एक महिला सब इंस्पेक्टर गोली मारकर घायल कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है ।आरटीआई हाकम सिंह और महिला एएसआई रंजना साथ बैठकर कॉफी पी रहे थे ।इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और टीआई हाकम सिंह ने गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर पुलिस कंट्रोल रूम से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो देखा हाकम सिंह और रंजना घायल हालत में पड़े हुए थे। पुलिस कर्मियों को लगा इन दोनों को किसी ने गोली मार दी । लेकिन जब पास में पहुंचे तो माजरा समझ में आ गया क्योंकि टी आई के पैरों के पास नहीं उनकी सर्विस रिवाल्वर पड़ी थी। उन्होंने महिला को हिलाया तो महिला बैठी हो गई । जिसे अस्पताल ले जाया गया। हाकम सिंह मौके पर ही निढ़ाल हो गए और उनकी मौत हो गई ।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र भी मौके पर पहुँचे और पूरे मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि घायल रंजना और टीआई हाकम सिंह के बीच हुंडई क्रेटा गाड़ी को लेकर विवाद चल रहा था । इस बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी। शुक्रवार को भी इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और विवाद के बीच हाकम सिंह ने रंजना को गोली मार दी और इसके बाद खुद ने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here