Home crime युवक को बंधक बनाकर लूटा, बदमाश कार लूटकर फरार

युवक को बंधक बनाकर लूटा, बदमाश कार लूटकर फरार

0

जयपुर। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद है बीती रात बदमाशों ने एक कार चालक को रोककर पहले उसे बंधक बनाया ।फिर ऑनलाइन पैसे मंगवाए। युवक के मना करने पर उससे मारपीट की, उसके जेब में से ₹17000 की नकदी और उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए । बदमाश युवक से मारपीट कर उसकी कार लूटकर फरार हो गए । घटना करधनी थाना इलाके के गोकुलपुरा गांव की है। मारपीट व लूट के शिकार हुए युवक ने बाद में करधनी थाना पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने और कार लूटकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी करा दी है लेकिन फिलहाल बदमाशों का और कार का कोई सुराग नहीं लगा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version