Home crime युवक को प्रेम जाल में फंसाया, कैफे बुलाकर...

युवक को प्रेम जाल में फंसाया, कैफे बुलाकर किया जानलेवा हमला

0

.

जयपुर। अज्ञात नंबरों से पहले युवक को लड़की बनकर प्रेम जाल में फंसाया और जब युवक अनजान लड़की के मोह पास में फस गया, तब उसे मानसरोवर के एक के कैफे में मिलने के बहाने बुलाया। जैसे ही युवक -युवती से मिलने के लिए कैफे में पहुंचा ,वह पहले से ही घात लगाकर बैठे एक दर्जन युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी मारपीट में युवक घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार यह घटना मानसरोवर के ब्रदर्स कैफे में कानाराम नामक युवक के साथ घटित हुई । युवक कैफे से जान बचाकर अपनी गाड़ी में बैठ कर भागने लगा, तो फिर बदमाशों ने उसकी गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर उसके साथ मारपीट की। बड़ी मुश्किल से युवक जान बचा कर थाने पहुंचा और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया ।पुलिस मोबाइल में आए नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version