लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड के ग्राम पंचायत खोहल्या के कृषि किसान सेवा केंद्र में किसानों को खरीफ फसलों को लेकर बीजोपचार एवं मिट्टी परीक्षण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र वनस्थली विद्यापीठ ने भारत सरकार और कृषि विभाग राजस्थान के सहयोग से चल रहे कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया। जिसमें डॉ प्रीति वर्मा ने मृदा स्वास्थ्य परीक्षण की जरूरत को बताया। ग्रह विज्ञान वैज्ञानिक डॉ संदीप कुमार चौधरी ने पौध संरक्षण वैज्ञानिक खरीफ फसलों की उन्नत किस्मों तथा कीट व बीमारियों के बारे में जानकारी दी।
साथ ही सफेद लट जो खरीफ की मुख्य कीट है उसमें नियंत्रण के बारे में बताया।तकनीकी सहायक रामनारायण गुर्जर ,कृषि अधिकारी प्रकाश सिंह यादव, कृषि पर्यवेक्षक बाबू लाल मीणा, कृषि पर्यवेक्षक ज्योति गवारिया, कृषि उपज मंडी समिति उनियारा मोती लाल सैनी, फसल बीमा प्रतिनिधि विष्णु प्रसाद कुमार ने भी किसानों को खरीफ फसलों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर किसानों को पुस्तक भी वितरित की गई। ग्राम पंचायत खोहल्या के किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया। ग्राम पंचायत खोहल्या के प्रशासक श्री कानसिंह जी प्रजापत सहित लगभग 150 किसान उपस्थित थे।










































