डॉ किरोडी लाल ने अब नकली पेस्टिसाइड बनाने वाली फैक्ट्रियां पकड़ी

0
188
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।  राजधानी जयपुर के महादेव नगर ( डेहरा जाटावाली रीको क्षेत्र) चोमू में इंडोफिल इंडस्ट्री लिमिटेड, श्री राम कृषि रसायन लिमिटेड की 2 कंपनियो, उदित ओवर सीज लिमिटेड की 2 कंपनियो श्री राम कृषि उद्योग आदिऐ।
कृषि रसायन व पेस्टिसाइड बनाने वाली आधा दर्जन कंपनियों तड़बतोड छापेमारी व निरीक्षण किया गया. जिसे घटिया पेस्टिसाइड निर्माताओं में हड़काम मच गया इस दौरान बड़े स्तर पर कई गड़बड़ियां व अनियमितताएं सामने आईं। यहां नकली व जानी-मानी प्रतिष्ठित कंपनियों की पैकिंग में नकली पेस्टिसाइड, अमानक तथा गुणवत्ताहीन उत्पाद मिले, जिनके निर्माण और विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया है साथ ही श्री राम कृषि रसायन लिमिटेड के गोदाम में भारत सरकार द्वारा पूर्ण रूप से प्रतिबंध कृषि पेस्टिसाइड का फोरेट का निर्माण करते हुए मिला … जिसका देश में निर्माण व उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है जिस पर भारत सरकार के पेस्टिसाइड कानून 1968 के तहत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए एवं तत्काल प्रभाव से इन उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाते हुए सीजर की कार्रवाई की गई।
इस दौरान कंपनियों को कृषि विभाग द्वारा उत्पादो के भंडार हेतु स्वीकृत किए गए गोदामो के अलावा अनाधिकृत गोदामो में पेस्टीसाइड का गलत भंडारण करते हुए पाया गया व गैर-आवश्यक सामग्री की उपस्थिति तथा बिना स्वीकृति के उत्पादों का निर्माण एवं वितरण जैसी गंभीर विसंगतियाँ देखी गईं। इन सभी मामलों में अधिकारियों को भारत सरकार के पेस्टिसाइड नियंत्रण आदेश 1968 के तहत कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि किसानों को वाजिद दाम पर गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं उत्तम किस्म के पेस्टिसाइड उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकें।-

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here