लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
धौलपुर। जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव के पास नेशनल हाईवे-123 पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने दो अलग-अलग बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में जान गंवाने वाला व्यक्ति रामनरेश पुत्र राम खिलाड़ी कुशवाह, निवासी धन्ने का पुरा गांव था।