सुरियास गांव में डैम में डूबे व्यक्ति की बॉडी SDRF ने की बरामद

0
174
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

पादूकलां (जिला नागौर)

पादूकलां पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरियास गांव में एक व्यक्ति के डैम में डूबने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) नागौर की टीम ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। SDRF ने कठिन परिस्थितियों में रात्रि मे सर्च ऑपरेशन आयोजित कर डूबे व्यक्ति की बॉडी को बरामद किया और उसे स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया।

यह घटना सुरियास गांव के एक डैम में हुई, जहां व्यक्ति अज्ञात कारणों से डूब गया था। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने अपनी विशेषज्ञता और उपकरणों का उपयोग करते हुए बॉडी को बरामद करने में सफलता हासिल की।

SDRF के कमांडर ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान टीम मे राजेश कुमार (टीम प्रभारी), मुकेश कुमार डिडेल (सहायक टीम प्रभारी),रामरतन चौधरी, चोलाराम,सुरजाराम,भरत मुण्डेल, अशोक भंवरिया,रवि पिंडयार,सुशील पंवार,ने पूरी सावधानी और तत्परता के साथ कार्य किया। बरामद बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया गया है, और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here