Home accident  श्रीगंगानगर में फिर दिखा रफ्तार का कहर: खड़ी कार से टकराई बाइक,...

 श्रीगंगानगर में फिर दिखा रफ्तार का कहर: खड़ी कार से टकराई बाइक, दो युवक घायल

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर 9887287446

 

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। आज मंगलवार देर रात को पदमपुर रोड पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। गांव 45 एफ के अड्डे के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

अड्डे के पास हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा श्रीकरणपुर के गांव 45 एफ अड्डे के पास पदमपुर रोड पर हुआ। गांव 24 एफ निवासी अमरवीर सिंह और गांव 45 एफ निवासी अमृतपाल सिंह बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे।

1033 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
हादसे की सूचना पर नेशनल हाईवे की एंबुलेंस 1033 मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को श्रीकरणपुर की सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनका इलाज शुरू कर दिया। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही श्रीकरणपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

लगातार दूसरे दिन हादसा, लोग दहशत में
गौरतलब है कि सोमवार शाम को भी इसी पदमपुर रोड पर गांव 46 एफ मोडां के पास भीषण सड़क हादसा हुआ था। शादी की खरीदारी कर लौट रहे परिवार का ई-रिक्शा ट्रॉले से टकरा गया था, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी और 6 लोग घायल हुए थे। लगातार दो दिन में एक ही रोड पर हुए हादसों से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। लोगों ने प्रशासन से पदमपुर रोड पर स्पीड ब्रेकर लगाने और वाहनों की गति पर नियंत्रण की मांग की है।

Previous articleभाजपा नेताओं के इशारे पर किसानों के खिलाफ कार्रवाई निंदनीय: हनुमान बेनीवाल
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version