कुएं में गिरी बालिका की डूबने से मौत

0
68
- Advertisement -

गौतम शर्मा
राजसमंद

कुएं में गिरी बालिका की डूबने से मौत, पैर फिसलना बताया जा रहा कुएं में गिरने का कारण,

चारभुजा पुलिस व बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे मौके पर,

सिविल डिफेंस की टीम ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव,

चारभुजा थाना इलाके के ढोडीवास गांव की है घटना,

राजसमंद में चारभुजा थाना क्षेत्र के धोड़ीवास गांव में पैर फिसलने से एक बालिका की कुऐ मैं गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बालिका का पैर फिसलने से वह कुए में जा गिरी। कुछ देर बाद परिजनों ने जब तलाश किया तो कुए के पास उसकी चप्पल और कपड़े मिले। इसके बाद परिजनों ने चारभुजा पुलिस को सूचना दी और पुलिस की सूचना के बाद राजसमंद से सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद कुएं से बालिका के शव को बाहर निकाला गया। सब निकालने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर चारभुजा पीएससी की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों से लिखी शिकायत लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर अनुसंधान में जुटी हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here