खेत जा रहे किसान को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत – कार जब्त

0
100
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भरतपुर | रिपोर्ट – राजेन्द्र शर्मा जती

भरतपुर जिले के हलैना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खेत पर जा रहे किसान को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा टोल प्लाजा के पास हुआ

जानकारी के अनुसार, लुधावई गांव (थाना सेवर) निवासी भीकचंद रविवार सुबह करीब 6 बजे खेत पर जा रहे थे। तभी टोल प्लाजा के पास जयपुर की ओर से आ रही एक कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

परिवार जयपुर से आगरा जा रहा था

कार में सवार परिवार जयपुर से आगरा की ओर जा रहा था। हादसे के बाद ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोक दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

किसान भीकचंद को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कार जब्त की

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। वहीं हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है।

हलैना थाने के हेड कॉन्स्टेबल विजय सिंह ने बताया की रविवार सुबह 6 बजे सूचना मिली कि लुधावई टोल के पास एक्सीडेंट हुआ है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां भीकचंद घायल हालत में हाईवे पर पड़े हुए थे। उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here