- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
करौली से नवीन शर्मा
करौली- बीकानेर स्वीट होम के सामने ट्रक यूनियन पर एक ट्रेलर चालक ने एक स्कूटी से जा रही महिला डाक्टर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करौली मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉक्टर दीक्षा सिरोही पत्नि प्रकाश जाट निवासी जयपुर बीकानेर स्वीट होम के सामने ट्रक यूनियन पर स्कूटी से जा रही थी, तभी एक ट्रोला ने उसमें टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला डाक्टर के शव को जिला अस्पताल की मौर्चर्री में रखवा दिया।जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने ट्रेलर चालक राम सिंह पुत्र भैरव सिंह राजपूत रावत निवासी मानपुर मसूदा थाना मसूदा जिला ब्यावर को हिरासत मे लिया है।
- Advertisement -










































