- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
दयाल सिंह सांखला की रिपोर्ट
जोधपुर।जैसलमेर के पास एक निजी बस ट्रेवल की बस में आग से झुलसने वाले मरीज को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर लाया गया। 16 मरीजों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में रेफर किया गया, जिसमें से एक मरीज की अस्पताल पहुंचते समय मौत हो गई, वहीं 15 मरीज इलाज जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में किया जा रहा है 15 मरीजों में से 6 से 7 50% से ज्यादा जुलूस में से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है उन्हें विशेष देखकर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
घायलों को देखने और व्यवस्थाओं का जयजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देर रात जैसलमेर के बाद जोधपुर पहुंचे यहां पर उन्होंने महात्मा गांधी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उनके साथ में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई, भाजपा सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी विधायक रविंद्र सिंह भाटी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि बस में पीछे शॉर्ट सर्किट होने के कारण धमाका हुआ और आग लगी। बस में दूसरा पीछे इमरजेंसी गेट नहीं होने के कारण यात्री पीछे ही फंस गए, ऐसे में दुखद हादसा सामने आया है। घायल मरीज के चिकित्सा को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी तरह की कोई कमी ना रहे साथ में उन्होंने मुआवजे को लेकर भी आश्वासन दिया।
वही विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह एक दुखद हादसा है ,इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम सभी को मिलकर एक साथ खड़ा होना है और पीड़ित परिवारों को ढाढंस बंधवानी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मृतक परिवारों के परिजन सामने आए और अपने डीएनए दे ताकि मृतकों की पहचान की जा सके।
इस पूरे मामले में जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 16 घायलों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया है।
वही एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल बी एस राजपुरोहित ने बताया कि 16 घायलों को यहां पर रेफर किया गया है ,जिसमें से एक कि रास्ते में मौत हो गई वहीं 5 से 7 मैरिज 50% से ज्यादा झुलस गए हैं जिनकी हालत अत्यधिक गंभीर बताई जा रही है।
परिजनों ने बताया कि उन्हें पूरे घटनाक्रम की सूचना फोन द्वारा मिली और बताया गया कि उनके परिजनों को जोधपुर रेफर किया गया है। अपने परिजनों को ढूंढने यहां पहुंचे हैं, उन्होंने कहा कि यह उम्मीद करते हैं उनके परिजन सही हो पुलिस प्रशासन की सहायता से उन्हें परिजनों को अस्पताल पहुंचने में सहायता मिली।
- Advertisement -



















































