Home accident जैसलमेर बस अग्निकांड में 20 लोगों की जिंदा जलने से मौत,...

जैसलमेर बस अग्निकांड में 20 लोगों की जिंदा जलने से मौत, कई घायल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

दयाल सिंह सांखला की रिपोर्ट

जैसलेमेर- जोधपुर। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी एसी बस में अपरान्ह 3.30 बजे अचानक आग लगने से 20 यात्रियों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। इनमें से कई लोगों के शवों की पहचान तक नहीं हो सकी। लोगों के शव बस की छत और कुर्सियों से चिपक गई, इनकी पहचान डीएनए रिपोर्ट से होगी। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे का शिकार प्री वेडिंग शूट कर लौट रहा कपल भी हो गया।

ऐसे हुआ हादसा

बस जैसलमेर से करीब 3 बजे रवाना हुई थी। कुछ ही मिनटों के भीतर पीछे के हिस्से से धुआँ निकलना शुरू हुआ। ड्राइवर ने बस को साइड में रोककर यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की, पर आग इतनी तेज थी कि अधिकांश लोग अंदर ही फंस गए। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग जल्दी मौके पर पहुँचे, पर लगता है आग कुछ ही मिनटों में वाहन को नींव तक जला चुकी थी। कई शव बस की धातु बॉडी से चिपक गए और कुछ लोग इतनी भयंकर तरह से झुलस गए कि पहचान संभव नहीं रही।

मृतक और घायलों की स्थिति

मरने वालों की संख्या: 20 (स्थल पर 19 मृतक पाए गए; एक घायली की उपचार के दौरान जोधपुर में मौत हुई)।

घायल: शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार 15–16 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं; अधिकांश को जोधपुर के अस्पतालों में रैफर किया गया है। कुछ घायल जैसलमेर के स्थानीय अस्पतालों में भर्ती हैं। अधिकांश घायलों का शरीर 50–70% तक झुलसा बताया जा रहा है। सभी  गंभीर घायलों को जोधपुर अस्पताल लाया गया। इस दौरान अस्पताल में जिला प्रशासन, और अस्पताल प्रशासन अलर्ट रहा।शवों की दयनीय स्थिति पहचान के लिए डीएनए टैस्ट होगा

जिला कलेक्टर ने शवों की स्थिति को देखते हुए  अस्पताल प्रशासन से चर्चा कर शवों की पहचान के लिए फोरेसिक और डीएनए लैब से टीम मंगाकर शवों की पहचान डीएनए टैस्ट से कराने का निर्णय लिया गया। आज शवों का डीएनए टैस्ट होगा ।

बस के एसी में शार्ट सर्किट में विस्फोट से लगी आग

बस अपनी रफ्तार से दौड़ रही थी। अचानक बस के पिछले वाले हिस्से से धुंआ उठता देखकर ड्राइवर ने गाड़ी रोकी। सवारियों को बस से उतरने के लिए कहा लेकिन जब तक लोग समझ पाते और उतरने की कोशिश करते पुरी बस मे धुंआ फैल गया। अचानक पुुरी बस धू- धूंकर जलने लगी, लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और लोग वहीं जलने के साथ ही चीखने- पुकारने लगे। भीषण आग को देकर लोग चाहकर भी किसी को बचा नहीं सके।

पीएम मोदी और सीएम भजनलाल ने जताई संवेदना

घटना की जानकारी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्ववीट कर शोक जताया। पीएम फंड से दो- दो लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया।  वहीं सीएम भजनलाल शर्मा जैसलमेर दौरे पर होने के कारण सीधे अस्पताल पहुंच और घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की। राज्य सरकार ने अभी तक मुआवजे की घोषणा नहीं की। जबकि इस तरह के मामलों में सरकार को किसी के मांग करने का इंतजार नहीं करना चाहिए। मृतकों के परिजनों को तुरंत राहत राशि का चैक भेंट किया जाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संत्पत परिवारों के प्रति श्रद्दाजंलि अर्पित की है।  घायलों से अस्पताल में मुलाकात की और मृतकों के परिजनों को से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। 

प्री वैडिंग शूट से लौट रहा कपल भी झुलस गया

हादसे में जोधपुर से प्री वेडिंग शूट के लिए गया आशीष दवे और उसकी होने वाली पत्नी भी झुलस गए। वे दोनों गेट के पास बैठे थे इसलिए ज्यादा नहीं झुलसे लेकिन आशीष को देखने में परेशानी हो रही है इनकी 11 नंवबर को शादी होनी है। ये जैसलमेर से प्री वेडिंग शूट कराकर लौट रहे थे।

मामले की जांच के आदेश

अग्निकांड हादसे की जांच के निर्देश दिए है। बताया जा रहा है की बस सामान्य बस थी जिसे मॅाडिफाई कराकर एसी बस बनाया गया था हो सकता है इसी कारण शार्ट सर्किट हुआ हो । प्रशासन इसकी जांच कर रहा है।

बालेसर का महेंद्र मेघवाल का पूरा परिवार खत्म

जोधपुर के बालेसर का महेंद्र मेघवाल उसकी पत्नी , तीन बेटियां और एक बेटा इसी बस में सवार होकर लौट रहे थे लेकिन बस हादसे में पूरा- का पूरा परिवार जलने से मर गया। अब महेंद्र के परिवार में उसके माता- पिता और भाई बचे है। महेंद्र का खुद का पुरा परिवार ही इस हादसे का शिकार हो गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version