दोबड़ा में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइक टकराई, तीन युवक गंभीर घायल

0
303
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

आसपुर – डुंगरपुर से प्रवीण कुमार कोठारी की रिपोर्ट

दो बाइक आमने सामने भिड़ी ,तीन घायल
दोवड़ा थाना क्षेत्र के मोवाई की घटना
डूंगरपुर- आसपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र के मोवाई पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार को दो बाइक आमने सामने भिड़ने से तीन युवक घायल हो गए । गंभीर हालत में डुंगरपुर रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार काब्ज़ा निवासी भरत पुत्र हरिराम जो सवेरे काबजा से डुंगरपुर जा रहा था की मोवाई पेट्रोल पंप के सामने डूंगरपुर की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी । जिससे दोनो बाइक पर सवार तीन जने घायल हो गए । तत्काल राहगीरों की सहायता से 108की मदद से तीनो को गंभीर हालत में डुंगरपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया है । जहा तीनों का उपचार किया जा रहा है । सूचना पर पहुंचे बन कोड़ा चौकी प्रभारी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे । दोनो बाइक को सड़क से साइड करवाकर सड़क को चालू करवाया गया।

ये हुए घायल _ काबजा थाना साबला निवासी भरत पुत्र हरिराम त्रिवेदी , खोती थाना आसपुर निवासी जिलू पुत्र मंशा बंजारा एवम अम्पु पुत्र धर्मा बंजारा घायल हो गए है ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here