लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा की सुरक्षा में तैनात एस्कॉर्ट कर्मी राम अवतार बुनकर और मनोज मीणा की ड्यूटी पर आते समय मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया ,इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान राम अवतार बुनकर की मृत्यु हो गई ,वहीं मनोज मीणा की स्थिति गंभीर बनी हुई है । घटना की जानकारी मिलते ही उप मुख्यमंत्री सीधे एसएमएस अस्पताल पहुंचे । उन्होंने दोनों से मुलाकात की उसे समय तक दोनों की स्थिति गंभीर बनेगी थी डॉक्टर को समुचित इलाज के निर्देश दिए डॉक्टर ने अपनी तरफ से भरपूर कोशिश भी की लेकिन रामावतार बनाकर को नहीं बचाया जा सका वही मनोज मीणा की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
सुरक्षाकर्मी रामावतार बुनकर की मृत्यु की समाचार मिलने के बाद डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने शोक व्यक्त किया परिजनों यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की और लंबे रूप से घायल मनोज के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की 12:00 बजे कि हमारी सुरक्षा में तैनात यह जवान नहीं हमारे परिवार के हिस्सा है । परिवार के किसी सदस्य का काम होना किसी वज्रपात से कम नहीं है।














































