करौली से नवीन शर्मा की रिपोर्ट
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
करौली ।जिला मुख्यालय पर आबादी क्षेत्र में बिजली के पोल से सर्विस लाइन टूटकर नीचे खड़ी गाय पर गिरने से गाय की करंट से मोके पर ही मौत हो गई। जिसपर उपस्थित लोगों पर बचाब के उपकरण नहीं होने पर काफी प्रयास के बाद भी गाय को नहीं बचा पाए। मदन मोहन जी मंदिर के पास स्थित नगाड़ खाना दरबाजे के पास बिधुत बिभाग की लापरबाही से झूलते लटकते सर्विस लाइन तार के वेतरतीब तरीके से लगे हुए हैं, जिनसे हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। जिस पर आज 9 बजे के करीब पुलिस चौकी के बिलकुल समीप बिजली के पोल पर से सर्विस लाइन का तार टूटकर नीचे खड़ी गाय पर जा गिरा जिससे गाय के करंट की चपेट मे आने पर तड़पने लगी जिसपर पास ही खड़े अखिलेश भारद्वाज ने गाय को बचाने की कोशिश की की जिसपर बचाब के साधन ना होने ब विधुत लाइन के चालू होने पर गाय को बचाया नहीं जा सका जिसपर मोहल्ले के लोगों मे विधुत विभाग के प्रति रोष व्याप्त हो गया व विभाग को सूचना देकर विधुत सप्लाई बंद कराई
केशव भारद्वाज ने बताया की यहां मदन मोहन जी का मंदिर होने के कारण दिन भर हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है ब यात्रीयों के वाहन यही खड़े रहते हैं
आज प्रातः 9 बजे अचानक से विधुत पोल से तार टूटकर नीचे खड़ी गाय पर गिर गया जिससे गाय की मौत हो गई। मंदिर मे ज्यादा भीड़ नहीं होने के कारण आमजन नहीं थे बरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। विधुत पोल से जाने बाली लाइन पर भी काफ़ी जगह कट होने के कारण भी आगे भविष्य मे कोई बड़े हादसे के होने से इंकार नहीं किया जा सकता हैं
इस हादसे के बाद मोके पर विधुत विभाग से कार्मिक पहुंचने पर लाइन को सही किया गया व नगर परिषद द्वारा मृत गाय को उठबाकर दफनाया जा सका















































