चलती बाइक में लगी आग, दुकानदारों ने बुझाई

0
150
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 धुआं उठते ही सड़क पर खड़ी कर दूर भागा, जली हुई मोटरसाइकिल साथ ले गया

भरतपुर। के मथुरा गेट थाना इलाके में एक चलती हुई बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार बाइक को सड़क पर ही खड़ा करके दूर भाग गया। तब आसपास के लोगों ने आग पर पाया। बाइक में आग लगते देख लोग दूर से खड़े होकर देखते रहे। आग बुझने के बाद बाइक सवार बाइक अपने साथ ले गया।

बाइक से धुआं निकला था

मौके पर मौजूद लोकेश गुर्जर नाम के युवक ने बताया कि घटना जनाना अस्पताल के सामने की है। दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर एक बाइक सवार व्यक्ति वहां से जा रहा था। अचानक उसकी बाइक से धुआं उठने लगा। जिसके बाद बाइक सवार व्यक्ति ने बाइक को जनाना अस्पताल के सामने ही खड़ा कर दिया और बाइक से दूर हट गया। बाइक से धुआं निकलते देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

आग की लपटों में घिरी बाइक

कुछ देर बाद बाइक से आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटों को देख बाजार में अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाया। तब जाकर बाइक सवार व्यक्ति अपनी बाइक को वहां से लेकर गया। बाइक सवार ने समय रहते बाइक को सड़क पर खड़ा कर वहां से दूर भाग गया नहीं तो, कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here