भरतपुर में बाइक पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, मां बेटे की मौत, पति की हालत गंभीर

0
533
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजेंद्र शर्मा जती की रिपोर्ट

भरतपुर ।  शनिवार की शाम खाद- बीज के कट्टों के नीचे दबने से मां और बेटे की मौत हो गई। सड़क पर गड्ढे के कारण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसमें रखे कट्टों की चपेट में आने से दोनों ने दम तोड़ दिया। वहां मौजूद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। देर रात तक पुलिस समझाइश का प्रयास कर जाम खुलवाने के प्रयास में जुटी रही।

बरसात के खड्डों के कारण हुआ हादसा

उद्योग नगर थाना एएसआई बृजेंद्र सिंह ने बताया- एकता विहार कॉलोनी से आगे पत्थर की टाल के पास रोड़ खराब है। रोड़ पर गड्ढे होने के कारण उनमें पानी भरा हुआ है। आज शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर वहां से एक ट्रैक्टर- ट्रॉली निकल रही थी। उसमें खाद बीज के कट्टे भरे हुए थे। गाड़ी का पहिया गड्ढे में जाने के कारण वह पास से गुजर रही बाइक पर पलटी खा गई।

ट्रॉली के नीचे दबने से हुई मां बेटे की मौत

इसके कारण बाइक सवार अल्लादीन कॉलोनी निवासी सुशीला देवी(45) और उसका बेटा मोहित (23) गंभीर घायल हो गए। मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कट्टों को हटाना शुरू किया। दोनों को आरबीएम अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार

गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से वहां पर सड़क खराब है। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सड़क नहीं बन पाई है। घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस जाम लगाए हुए लोगों से समझाइश कर रही है। शवों को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। सभी कट्टों को साइड में कर दिया गया है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

बेटे की 2 साल पहले हुई थी शादी, एक साल की बेटी भी है

गिर्राज सिंह निवासी अल्लाहदीन कॉलोनी ने बताया- मेरी भाभी सुशीला देवी(45) और उसका बेटा मोहित (23) की हादसे में मौत हुई है। मोहित की शादी 2 साल पहले हुई थी और उसके एक साल की लड़की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here