बनास नदी मे 8 दोस्तों की डूबने से मौत, सीएम भजनलाल , पूर्व सीएम गहलोत, सचिनपायलट ने जताई संवेदना

0
310
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

टोंक। आज दोपहर जयपुर से 11 दोस्त टो्ंक बनास नदी पर घूमने आये थे, कच्चा बंधा टोंक पुरानी बनास नदी की पुलिया पर नहाने के वक़्त हुआ बड़ा हादसा, जिसमे 11 में से 8 व्यक्तिओं की  मौत  हो गई। सभी एक दूसरे को बचाने के लिये उत्तर गए नदी में 3 युवाओं को ग्रामीणों द्वारा बचाया गया ।
सभी जयपुर के निवासी हैं 25 से 30 वर्ष के
सभी 8 शवो को टोंक सहादत अस्पताल की मोर्चरी मे भेजा गया इसकी जानकारी मिलने पर सांसद द्वारा
बनास नदी में 8 युवकों के डूबने से हुई मृत्यु पर सांसद  हरीश चन्द्र जी मीना ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
टोंक की बनास नदी में घूमने आए जयपुर निवासी 8 युवकों की डूबने मृत्यु होने की दुखद घटना पर सांसद हरीश चन्द्र मीना ने अपने शोक संदेश में सांसद ने कहा कि ये घटना अत्यंत दुःखद है और इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति दोबारा ना हो उसके लिए जिला प्रशासन से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक उपाय करने और प्रभावितों को राहत देने के लिए निर्देशित किया है।
साथ ही सांसद ने मुख्यमंत्री  को तत्काल प्रभावित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here