बारिश के कारण धोरा में पुराना जर्जर मकान गिरा पति की मौत, पत्नी हुई गंभीर घायल

0
210
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बारिश के कारण धोरा का मोहल्ले में पुराना जर्जर मकान गिरा पति की मौत पत्नी हुई गंभीर घायल आर के अस्पताल से उदयपुर किया रेफर  

गौतम शर्मा

राजसमन्द । राजसमंद जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र के धोरा का मोहल्ला में बीती रात्रि को बारिश के कारण पुराना व जर्जर मकान गिर गया था ऐसे में पति गोविंद सिंह की मौके पर ही मलवे में दबने से मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी मंजू देवी गंभीर घायल हो गई जोरदार धमाका होने से मोहल्ले वासी सहम गए घटना पर आस-पास के लोग दौड़े पुलिस को सूचना दी।

जहां पर कांकरोली थाना अधिकारी हंसाराम सीरवी मय पुलिस जाप्ता मौके पहुंचे जहां पर ग्रामीणों की मदद से मलवे में दबे गोविंद सिंह को बाहर निकाल आनंन-फ़ानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकितशको ने मृत्य घोषित कर दिया वहीं बुजुर्ग का शव आरके अस्पताल राजसमन्द के मोर्चरी में रखवा एवं गंभीर घायल उनकी पत्नी मंजू देवी को उदयपुर महाराणा भोपाल अस्पताल में रेफर कर दिया गया वहीं पुलिस द्वारा जेसीबी लगाकर मलबा को हटाने का कार्य करवाया जा रहा है मौके पर नगर परिषद ओर कांकरोली पुलिस जाप्ता मौजूद है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here