लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजेंद्र शर्मा जती की रिपोर्ट
भुसावर – कस्बा भुसावर स्थित थाना परिसर के पास अचानक एक कार नियंत्रित हो गई। जहां देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और कार में सवार युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत डॉक्टर विनोद मीणा कार को लेकर वैर सड़क मार्ग पर जा रहे थे। जहां थाना परिसर से आगे अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और दूसरी साइड स्थित एक केबिन में जा भिड़ी। जिसके बाद कार में आग लग गई लेकिन डॉक्टर विनोद मीणा बाहर नहीं निकाल पाए जिससे उनके जिंदा जलने से उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भुसावर थाना अधिकारी नरेश कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और भुसावर नगर पालिका की दमकल को बुलाकर आग पर काबू पाया। इसके बाद आग लगी कार में से डॉक्टर विनोद मीणा के शव को बाहर निकाल कर मोर्चरी पर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए रखवाया गया है।















































