लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा | सत्यप्रकाश मयंक
उनियारा | छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई रतनलाल मीणा ने बताया कि 10 अक्टूबर 2025 को थाना क्षेत्र की एक पीड़िता छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
क्या था मामला?
पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि
-
विनय पुत्र कमलेश मीणा, निवासी तुम्बीपुरा, ने रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की।
-
इसी दौरान विकास उर्फ गोलू पुत्र धनपाल मीणा ने पीड़िता की फोटो खींच ली।
-
दोनों ने मिलकर फोटो वायरल करने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
फरार आरोपी गिरफ्तार
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाधिकारी कप्तान सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी विकास उर्फ गोलू पुत्र धनपाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को एसीजेएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।











































