सांवरिया टीबा धाम में सीताराम विवाह महोत्सव संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आनंद

0
80
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर के सांवरिया टीबा धाम में सीताराम विवाह महोत्सव संपन्न
जयपुर के जगतपुरा स्थित सांवरिया टीबा धाम (नला वाले हनुमान जी) में कृष्ण पंचमी के अवसर पर आयोजित श्री सीताराम विवाह महोत्सव परम पूज्य संत मिथिला बिहारी जी महाराज (विधानी महाराज) के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
महाराज ने बताया कि सांवरिया टीबा धाम लगभग 100 वर्ष पुराना है। धाम परिसर में भगवान श्रीराम, हनुमान जी महाराज और भोलेनाथ के प्राचीन मंदिर स्थित हैं। यहां विधानी धाम के बड़े और छोटे महाराज ने वर्षों तक तपस्या भी की थी। परिसर में मौजूद करीब 100 वर्ष पुराना लकड़ी का फव्वारा आज भी संचालित है।
महोत्सव के अवसर पर मंदिर में फूलों और फलों की विशेष सजावट की गई। रात में भजन संध्या का आयोजन हुआ और हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। सभी ने सीताराम विवाह की दिव्य छटा का आनंद लिया।
कार्यक्रम में लक्ष्मीनिधि जी महाराज, सरजू महाराज सहित अनेक संत उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायाधीश मनीष शर्मा थे, जिनका स्वागत सरजू महाराज और लक्ष्मीनिधि जी महाराज ने साफा और माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक आमेर गंगा सहाय शर्मा, कई पूर्व पार्षद, स्थानीय कार्यकर्ता तथा मिथिला बिहारी जी महाराज के शिष्य और परिवारजन उपस्थित रहे।
सभी ने एक-दूसरे को सीताराम विवाह महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
सांवरिया टीबा धाम में यह आयोजन लगातार 100 वर्षों से कृष्ण पंचमी के दिन ही किया जाता है।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here