लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
भरतपुर।
भरतपुर रेलवे थाना परिसर में बने पुराने क्वार्टर अब कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। दीवारों और छत से रोजाना चूना व कंक्रीट झड़ने से हादसे की आशंका बनी रहती है।
थाना परिसर में रेलवे विभाग द्वारा बनाए गए करीब 20 क्वार्टर अब पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। स्थिति इतनी खराब है कि इन मकानों में रहना पुलिसकर्मियों के लिए खतरे से खाली नहीं।
एसएचओ हजारीलाल ने बताया कि क्वार्टरों की हालत के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रेलवे अधिकारियों को कई बार लिखित रूप से अवगत कराया गया, यहां तक कि मामला जबलपुर ज़ोन और कोटा रेलवे मंडल के डीआरएम तक पहुंचाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि थाने के मेस की स्थिति भी खराब हो चुकी है, जिस कारण मजबूरीवश मरम्मत कार्य शुरू करवाना पड़ा है।











































