लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
खैरवा में नया सीएचसी भवन, भांवरी में पीएचसी भवन निर्माण को मंजूरी — 8 करोड़ 69 लाख रुपये स्वीकृत
जयपुर/सुमेरपुर ।
पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री तथा स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत के प्रयासों से सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है।
राजस्थान सरकार ने मंत्री जोराराम कुमावत की अनुशंसा पर खैरवा में 7.10 करोड़ रुपये की लागत से नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भवन के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। साथ ही, पाली जिले के भांवरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 59 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति भी जारी की गई है।
इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा और सुदृढ़ होगा।
मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि “सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हों। खैरवा और भांवरी के इन नए भवनों से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।”
उन्होंने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर का आभार व्यक्त किया।
मंत्री कुमावत ने कहा कि नए चिकित्सालय भवनों के निर्माण से गांवों में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे मरीजों को और बेहतर उपचार सुविधाएं मिल सकेंगी।
इस निर्णय पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
भांवरी सरपंच सुनीता प्रवीण त्रिवेदी, खैरवा सरपंच संतोष कंवर भरत सिंह, पाली प्रधान मोहिनी देवी पुखराज पटेल, उप प्रधान भारती अनिल कुमावत, जिला परिषद सदस्य नंदिनी चौधरी, पूजा कंवर, पंचायत समिति सदस्य ओंकार सिंह, गोपाराम पटेल, हनवंत सिंह राजपुरोहित, दिलीप पटेल, प्रकाश बोहरा, अभिमन्यु सिंह खैरवा, महेंद्र लोहार, किशोर श्रीमाली, तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मंत्री जोराराम कुमावत का आभार व्यक्त किया।

















































