जयपुर जेसीटीएसएल की बस में आग, बडा हादसा टला

0
49
- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जयपुर: टोंक फाटक पुलिया पर बड़ा हादसा टला
प्रशांत शर्मा
जयपुर।  टोंक फाटक पुलिया के पास बुधवार को जेसीटीएसएल की एक लो-फ्लोर बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों को मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। ड्राइवर और कंडक्टर ने तत्काल समझदारी दिखाते हुए बस रोक दी और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। बस को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
हालांकि, लोगों में डर का माहौल बना रहा क्योंकि जैसलमेर में एक दिन पहले ही इसी तरह चलती बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना की यादें अभी ताज़ा ही थीं, इसलिए राहगीरों और यात्रियों में दहशत देखी गई।
  1. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे हादसों से सबक लेते हुए प्रशासन और परिवहन विभाग को सख्त जांच और तकनीकी निरीक्षण के बाद ही बसों को सड़क पर उतारना चाहिए।
    लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। बस ट्रांसपोर्ट नगर से द्वारिकापुरी तक चलती है
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here