शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान

0
35
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

 अथर्वा ट्रेडिंग कंपनी का 184 लीटर घी सीज

राधे कचौरी सेंटर और महेंद्र हलवाई से भी लिए गए मिठाइयों के नमूने — सभी सैंपल जांच के लिए अजमेर लैब भेजे गए

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) ।
दीपावली पर्व पर खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय, राजस्थान द्वारा ‘‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान’’ के तहत विशेष कार्यवाही की गई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर के कई प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के नमूने लिए और 184 लीटर घी सीज किया।


 विशेष अभियान में की गई कार्यवाही

इस अभियान का संचालन आयुक्त टी. शुभमंगला (जयपुर) और जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में किया गया। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल ने भीलवाड़ा में निरीक्षण किया।

टीम ने दीपावली से पूर्व चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में अब तक 60 खाद्य नमूने लिए हैं और लगभग 3000 किलोग्राम खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई है। इसके अलावा 454 किलोग्राम खाद्य सामग्री सीज की जा चुकी है।


  जिन प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने

  • राधे कचौरी सेंटर, यूआईटी के पास से रसगुल्ले का 1 नमूना।

  • महेंद्र हलवाई, यूआईटी के पास से घी, काजू कतली और मलाई बर्फी के 3 नमूने।

  • अथर्वा ट्रेडिंग कंपनी, कृषि मंडी से घी (ब्रांड — वास्तु) का 1 नमूना लिया गया और 184 लीटर घी सीज किया गया।

सभी नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, अजमेर भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।


 मिलावट पर सख्ती — व्यापारियों को चेतावनी

टीम ने खाद्य व्यापारियों को निर्देश दिए कि —

  • प्रतिष्ठान पर खाद्य अनुज्ञा पत्र प्रदर्शित करें।

  • तेल और मसाले खुले में न बेचें।

  • मिठाइयों और खाद्य सामग्री को ढककर रखें।

  • उच्च गुणवत्ता की सामग्री व फूड ग्रेड पैकिंग का उपयोग करें।

इन प्रावधानों का उल्लंघन करने पर जुर्माने और अन्य कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।


  नागरिकों से अपील

अभिहित अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी स्थान पर मिलावटी खाद्य सामग्री बनाए या बेचे जाने की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम नंबर 9462819999 या ☎️ 01482-232643 पर दें।

टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार त्रिपाठी और प्रयोगशाला सहायक प्रेमदत्त शर्मा शामिल थे।


 दीपावली पर्व पर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here