लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सांभर थाना में वीसी के माध्यम से जानकारी का प्रसारण
सांभरलेक, रिपोर्ट: डब्लू. गोस्वामी
सांभरलेक। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जयपुर में आयोजित नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी का आज 11:30 बजे विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेशभर के थाना परिसरों में उनके संबोधन का सीधा प्रसारण (वीसी के माध्यम से) दिखाया गया।
सांभरलेक थाना परिसर में भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डीवाईएसपी अनुपम मिश्रा, थानाधिकारी राजेंद्र सिंह यादव, टीवी ऑपरेटर जीतू सैनी, कांस्टेबल ओमप्रकाश, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र, महिला सखियाँ और सीएलजी सदस्य सहित बागरिया जाति के परिवार भी मौजूद रहे। 
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए आपराधिक संहिताओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना और पुलिस तथा आमजन के बीच समन्वय को और अधिक सशक्त बनाना था। सांभर थाना के अधिकारी राजेंद्र सिंह यादव ने विशेष रूप से सुनिश्चित किया कि सीएलजी सदस्य, मीडिया और समाजसेवी इस जानकारी तक पहुँचें।



















































