पादूकलां में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

0
35
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 — “हर नागरिक बने परिवर्तन का हिस्सा”

पादूकलां (नागौर)। कस्बे के सदर बाजार में गुरुवार को बाल विवाह रोकथाम के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति (न्यायपीठ) नागौर के अध्यक्ष डॉ. मनोज सोनी ने की। इस मौके पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने का संकल्प लिया।

डॉ. सोनी ने अपने संबोधन में कहा, “बाल विवाह बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बनाता है और यह कानूनन अपराध है। इसे रोकना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। जागरूक समाज ही बदलाव की दिशा तय करता है, इसलिए हर व्यक्ति को इस कुरीति के खिलाफ आगे आना चाहिए।”

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि शिवजीराम फडौदा ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखा जा सके।

कार्यक्रम में जवानाराम चौटिया, नाथु मोहम्मद, सुखाराम गौदारा, सुनील फडौदा, बिला मोहम्मद, मदनसिंह और विनोद सोनी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से बाल विवाह नहीं करने और न होने देने की शपथ ली।

डॉ. सोनी ने आगे कहा कि बच्चों को शिक्षा और समान अवसर दिलाना ही सच्चा सामाजिक विकास है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने गांवों को बाल विवाह मुक्त बनाने में सहयोग करें और इस दिशा में उदाहरण प्रस्तुत करें।

 यह कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ सामूहिक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here