लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नर सेवा ही नारायण सेवा – त्वरित सहायता से राजस्थानवासियों के खिले चेहरे
जयपुर।
राजस्थान में सितम्बर का महीना इस बार आमजन के जीवन में नई उम्मीदें और राहत लेकर आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शुरू हुआ “शहरी सेवा शिविर 2025” जनकल्याण का ऐसा महाअभियान बन चुका है, जिसने हजारों लोगों के वर्षों से लंबित मामलों को त्वरित समाधान देकर मुस्कुराहटें लौटा दी हैं।
अब तक की उपलब्धियां
17 सितम्बर से चल रहे इन शिविरों में अब तक (26 सितम्बर तक) उल्लेखनीय परिणाम सामने आए हैं:
-
8,267 पट्टे स्वीकृत
-
धारा 69-ए के अंतर्गत 768 परिवारों को पट्टों का हक
-
587 अपंजीकृत पट्टों का पुनर्वैधीकरण और पंजीकरण
-
कच्ची बस्ती नियमन में 221 बस्तियों को कानूनी पहचान
-
कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं में 4,834 पट्टे स्वीकृत
-
निकाय, न्यास एवं प्राधिकरण की योजनाओं के अंतर्गत 941 पट्टे जारी
-
पूर्व में समर्पित पट्टों के बाद 206 नए पट्टे जारी
-
455 प्रकरण लीज होल्ड से फ्री होल्ड में परिवर्तित
-
255 पट्टे स्टेट ग्रांट के तहत स्वीकृत

स्वच्छता और सुविधा की दिशा में कदम
-
सड़क मरम्मत और सुधार के 1,792 प्रकरण निस्तारित
-
जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीयन से जुड़े 42,347 प्रकरण निपटाए गए
-
1,068 मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना और 813 प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना प्रकरण स्वीकृत
-
नाला-नाली मरम्मत से जुड़े 1,702 प्रकरण निस्तारित
-
स्वच्छ और हरित नगरों के लिए 55,222 पौधों का वृक्षारोपण
आमजन की प्रतिक्रिया
पाली निवासी नंदलाल ने बताया कि वे 52 साल से अपने पैतृक घर के पट्टे का इंतजार कर रहे थे। शिविर में अधिकारियों ने तुरंत उनका पट्टा जारी कर दिया। “आज पहली बार लगता है कि यह घर सचमुच मेरा है।”
सरकार का संकल्प
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिवार को अपने हक और अधिकार के लिए वर्षों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। “शहरी सेवा शिविर 2025” इसी संकल्प का प्रतीक है, जहाँ न्याय, सुविधा और सम्मान एक ही मंच पर मिल रहा है।














































