त्यौहार का मौसम, बिजली-पानी-सड़क और सुरक्षा पर रहेगी विशेष नजर

0
37
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

अजमेर से संवाददाता : नितिन मेहरा

अजमेर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले की विकास योजनाओं, बजट घोषणाओं और आमजन की सुविधाओं को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि त्यौहारों का मौसम है, इसलिए बिजली, पानी, सड़क और सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी।

देवनानी ने कहा कि शहरी व ग्रामीण सेवा शिविर सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। अधिकारी पूरी गंभीरता से काम कर आमजन को राहत और लाभ दें। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सड़कों के पेचवर्क को 10 अक्टूबर तक पूरा करने और अतिवृष्टि से प्रभावित विद्यालयी संरचनाओं की मरम्मत दीपावली से पहले आरंभ कराने के निर्देश दिए।

प्रमुख निर्देश

  • सैनिक विद्यालय भूमि पर जलभराव समाधान हेतु मौके पर कार्रवाई।

  • प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में नए आवेदनों के लिए सर्वे।

  • हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना भवन व आनासागर चौकी भूमि आवंटन प्रक्रिया शीघ्र पूरी करें।

  • नवीन मेडिकल कॉलेज निर्माण व महिला छात्रावास शिलान्यास में तेजी।

  • पटेल और चंद्रवरदाई स्टेडियम के उन्नयन प्रस्ताव शीघ्र तैयार हों।

  • ई-बस संचालन से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करें और रूट निर्धारण में जनप्रतिनिधियों को शामिल करें।

  • वरुण सागर व चौरसियावास तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य गति पकड़ें।

  • कच्ची बस्तियों के म्यूटेशन खोलकर पट्टे जारी करने की कार्यवाही शुरू करें।

  • प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें और रोड लाइटें कार्यशील हों।

  • अवैध ई-रिक्शा पर नियमानुसार कार्रवाई और मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य व्यवस्थाएं मजबूत की जाएं।

  • त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गश्त व सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जाए।

देवनानी ने स्पष्ट कहा कि बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन केवल कागज पर नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए, तभी आमजन को इसका वास्तविक लाभ मिलेगा।

बैठक में विशेषाधिकारी के.के. शर्मा, जिला परिषद सीईओ राम प्रकाश, नगर निगम आयुक्त देशल दान, एडीएम गजेन्द्र सिंह राठौड़, अजमेर विकास प्राधिकरण सचिव अनिल पुनिया, एएसपी हिमांशु सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here