नसीराबाद में शिवसेना का नया नेतृत्व, लोकेश बोयत बने विधानसभा अध्यक्ष

0
38
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नसीराबाद (अजमेर)। शिवसेना ने नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक विस्तार करते हुए लोकेश बोयत को नया विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। किशनगढ़ स्थित रामनगर मालियों की ढाणी में आयोजित बैठक में जिला प्रमुख गोपाल शर्मा ने उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपा और भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर पदभार ग्रहण कराया।

बोयत के सम्मान में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और राजस्थानी साफा बांधकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर महाकाल ग्रुप के बाबू (राज) मेहरा, बिट्टू मेहरा, पिके मेहरा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवनियुक्त अध्यक्ष लोकेश बोयत ने कहा कि वे संगठन को मजबूती देने के लिए हर स्तर पर काम करेंगे और कार्यकर्ताओं से समाजसेवा व जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने की अपील की। वहीं, जिला प्रमुख गोपाल शर्मा ने कहा कि संगठन विस्तार शिवसेना की प्राथमिकता है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी नसीराबाद में नई ऊंचाइयां हासिल करेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here