- Advertisement -
शेखावाटी विरासत संरक्षण संवाद
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र की हवेलियां राजस्थान की अनमोल धरोहर हैं। उनका संरक्षण और संवर्द्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री की घोषणाएँ
शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना लागू, अब तक 662 हवेलियां चिन्हित
कोई हवेली नहीं तोड़ी जाए, जिला कलक्टर करेंगे सुनिश्चित
हवेलियों को हेरिटेज वॉक, आर्ट गैलरी, होमस्टे और टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा
रामगढ़, नवलगढ़, मंडावा, खेतड़ी, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर और महनसर कस्बों में ज्वाइंट कमेटी गठित होगी

पर्यटन में बढ़ रहा शेखावाटी का आकर्षण
इस वर्ष के 6 माह में शेखावाटी में 1.90 करोड़ देशी और 33 हजार विदेशी पर्यटक पहुंचे
खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी मंदिर को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है
अब तक 58 एमओयू साइन, निवेश और रोजगार की संभावनाएँ बढ़ीं
30 हवेलियों को मिला हेरिटेज प्रमाणपत्र
हितधारकों के सुझाव
कार्यक्रम में हवेली मालिक, टूर ऑपरेटर और संरक्षणविदों ने विरासत संरक्षण, पर्यटन संभावनाओं और रोजगार सृजन पर सुझाव दिए।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का बयान
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट घोषणाओं के अनुरूप पर्यटन विभाग तेजी से काम कर रहा है। संरक्षणविदों का पैनल बनाया गया है और बाइ लॉज के तहत हवेलियों के मूल स्वरूप के अनुसार संरक्षित किया जाएगा।
कार्यक्रम में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित पर्यटन, वित्त, स्वायत्त शासन, नगरीय विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही शेखावाटी क्षेत्र के हवेली मालिक, टूर ऑपरेटर्स, विशेषज्ञ एवं संरक्षणविद् उपस्थित रहे। वहीं, सीकर, झुंझुनूं एवं चूरू के जिला कलक्टर्स वीसी के माध्यम से जुड़े।
- Advertisement -











































